इस इनसाइक्लोपीडिया का उद्देश्य झारखंड राज्य की विविधताओं, संघर्षों और उपलब्धियों को एकत्र कर एक ऐसा संदर्भग्रंथ तैयार करना है, जो न केवल वर्तमान पाठकों के लिए ज्ञानवर्द्धक हो, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक स्मृतियों का जीवंत दस्तावेज़ बन सके।
झारखंड पर इनसाइक्लोपीडिया तैयार करने का मुख्य उद्देश्य केवल सूचनाओं को संकलित करना नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहचान को संरक्षित करना तथा उसे व्यापक समाज तक पहुँचाना भी है। हमारा प्रयास झारखंड की बहुआयामी विशेषताओं… जनजातीय संस्कृति, खनिज-संपदा, सामाजिक संघर्ष और शैक्षणिक विकास को एक एकीकृत रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास इस इनसाइक्लोपीडिया के माध्यम से किया जा रहा है।
यह इनसाइक्लोपीडिया शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और नीति-निर्माताओं के लिए एक प्रमाणिक संदर्भ सामग्री के रूप में कार्य करेगा, जिससे झारखंड पर आधारित अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। झारखंड की जनजातीय परंपराएं, लोक नृत्य, बोलियां और सामाजिक संरचनाएं तेजी से बदलते समय में विलुप्ति की कगार पर हैं। इस इनसाइक्लोपीडिया के माध्यम से इन धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा।
विभिन्न जातीय और सामाजिक समूहों की उपस्थिति को समान रूप से चित्रित करके यह इनसाइक्लोपीडिया समाज में समावेशिता, सहिष्णुता और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। एक व्यवस्थित और प्रामाणिक इनसाइक्लोपीडिया के माध्यम से झारखंड की एक समृद्ध, जीवंत और संभावनाओं से भरी छवि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत की जायेगी। झारखंड की संस्कृति इसकी जनजातीय जीवनशैली में रची-बसी है। पर्व-त्योहार, नृत्य-संगीत, रीति-रिवाज यहाँ के सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यहां से जुड़ी तमाम परंपराएं जिनका जुड़ाव यहां की संस्कृति से रहा है, कला और कलाकारों की समग्र जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। झारखंड की लोकेशन, घाटियाँ और प्राकृतिक दृश्यावली बॉलीवुड एवं अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए एक उपयुक्त स्थल बन चुके हैं। फिल्म नीति द्वारा राज्य में शूटिंग को प्रोत्साहन मिला है। जनजातीय व्यवस्थाएं और उनके योगदान की जानकारी उपलब्ध रहेगी ताकि शिक्षाविदों एवं छात्रों, पत्रकारों को सहजता से निःशुल्क जानकारी उपलब्ध हो सके। इतिहासकारों, नवाचार एवं विभिन्न स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी एवं यथासंभव प्रतियोगिता से जुड़ी पुस्तकों का पीडीएफ वर्जन उपलब्ध रहेगा।
झारखंड की राजनीति इसकी स्थापना (2000) से ही अस्थिरताओं और परिवर्तनशील गठबंधनों से प्रभावित रही है। यह राज्य भारतीय संघीय प्रणाली के अंतर्गत एक विधानसभा आधारित राज्य है जिसमें 81 विधायकों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। हमारा प्रयास होगा के राजनीति से जुड़े लोगों की प्रोफाईलिंग विधानसभा एवं लोकसभा वार मतदान, मतदाता सहित की जाये।
वहीं आर्थक दृष्टिकोण के लिहाज से इनसाइक्लोपीडिया में खान खनिज के आंकड़े, उपलब्धता और नियमावली की प्रचूरता होगी। सरकार की नीतियों औश्र सुधारात्मक प्रयास के समावेश की जानकारी उपलब्ध रहेगी। झारखंड भारत के सबसे अधिक खनिज संपन्न राज्यों में से एक है। यहाँ कोयला, लोहा, बॉक्साइट, चूना पत्थर, तांबा, और यूरेनियम के भंडार हैं। इसके चलते यह राज्य औद्योगिकीकरण के केंद्र में रहा है।
झारखंड एक ऐसा राज्य है जो खनिज-संपदा से समृद्ध होने के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी गहराई लिए हुए है। सामाजिक संघर्षों, राजनीतिक अस्थिरताओं और आर्थिक असमानताओं के बावजूद यह राज्य अपने भीतर संभावनाओं की एक नई दुनिया समेटे हुए है।
यह इनसाइक्लोपीडिया उस सतत यात्रा का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का प्रयास है, जिसमें झारखंड अपनी परंपराओं को सहेजते हुए प्रगति की ओर अग्रसर है… एक ऐसा दस्तावेज, जो ज्ञान का माध्यम होने के साथ-साथ भविष्य की दिशा भी दिखाता है।