Prakash Ram

प्रकाश राम झारखंड विधानसभा के लातेहार (Latehar) विधानसभा क्षेत्र से तीन बार निर्वाचित विधायक रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2005 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर जीत हासिल कर विधानसभा में प्रवेश किया।

वर्ष 2009 के चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के हाथों मात्र पाँच सौ वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए पुनः जनता का विश्वास हासिल किया और विधायक चुने गए।

हालांकि 2018 में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के चलते उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया। पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनका वोट रद्द करने की मांग की थी।

2019 विधानसभा चुनाव से पहले प्रकाश राम ने झारखंड विकास मोर्चा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लातेहार सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि इस चुनाव में वे हार गए थे।

प्रकाश राम ने एक बार फिर 2024 के विधानसभा चुनाव में भाग लिया और जीत दर्ज कर तीसरी बार विधायक बने।

प्रकाश राम का राजनीतिक और व्यक्तिगत विवरण

विवरणजानकारी
पूरा नामप्रकाश राम
पदविधायक, झारखंड विधानसभा (लातेहार विधानसभा सीट)
कार्यकाल2005–2009, 2014–2019, 2024–वर्तमान
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
पूर्व पार्टियाँराष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
विधानसभा क्षेत्रलातेहार, झारखंड
निवासबालूमाथ, झारखंड
व्यवसायराजनीतिज्ञ

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक रूप से उपलब्ध प्लेटफार्मों से संकलित की गई है, जिनमें https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ तथा आधिकारिक वेबसाइटें शामिल हैं। हम प्रदान की गई जानकारी की सटीकता, व्यापकता और समयबद्धता बनाए रखने का हरसंभव प्रयास करते हैं, लेकिन हम इसकी पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दे सकते। यहां प्रस्तुत आंकड़े किसी भी व्यक्ति के उद्देश्य या राय को ध्यान में रखे बिना संकलित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top